Top 5 This Week

Related Posts

Anupama Spoiler: प्रेम की साजिश से संकट में फंसेगी अनुपमा, रिश्तों में बढ़ेगी दरार

Anupama Spoiler: स्टार प्लस के सबसे मशहूर और टीआरपी चार्ट पर राज करने वाले टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर इस शो के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो वीडियो जारी हो चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को एक ऐसा बड़ा झटका लगने वाला है जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। अब तक अनुपमा की ढाल बनकर खड़ा रहने वाला उसका दामाद प्रेम ही उसका सबसे बड़ा दुश्मन बनने जा रहा है। प्रेम न सिर्फ धोखे से अनुपमा का दिल तोड़ेगा, बल्कि उसके बिजनेस को बर्बाद करने के लिए अपनी घटिया सोच पर उतर आएगा।

Anupama Spoiler: ‘लव यू जिंदगी कैफे’ को मिलेगी बड़ी कामयाबी

शो में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा और दिग्विजय एक बार फिर अपनी जिंदगी और बिजनेस को पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे। दोनों पूरी हिम्मत जुटाकर अपने ‘लव यू जिंदगी कैफे’ को एक नई उड़ान देने की लड़ाई शुरू करते हैं। इसी सिलसिले में अनुपमा और दिग्विजय ‘शक्ति वोहरा प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की एक बहुत बड़ी कंपनी में खाने का ऑर्डर लेने के लिए जाते हैं। वहां पर दोनों अधिकारियों के सामने एक शानदार प्रेजेंटेशन देते हैं और अपने कैफे की संघर्ष भरी कहानी बयां करते हैं।

अनुपमा सिर्फ बातें ही नहीं करती, बल्कि अपने हाथों से बनीं स्वादिष्ट डिशेज भी कंपनी के बड़े अधिकारियों को चखाती है। अनुपमा के हाथ का स्वाद और उसकी मेहनत देखकर कंपनी के मालिक बेहद खुश हो जाते हैं। वे बिना देर किए हाथों-हाथ यह बड़ा फूड कॉन्ट्रैक्ट अनुपमा की झोली में डाल देते हैं। जब अनुपमा और दिग्विजय यह बड़ी खुशखबरी लेकर अपने कैफे वापस लौटते हैं, तो वहां पहले से ही बंकू, ईशानी, माही, किंजल, जया, अंश और प्रेरणा बेहद एक्साइटेड होकर उनका इंतजार कर रहे होते हैं।

जैसे ही अनुपमा बताती है कि उन्हें ऑर्डर मिल गया है, पूरा परिवार खुशी से झूम उठता है। कैफे में लाउड म्यूजिक बजाकर दिग्विजय और घर के बाकी सदस्य जमकर नाचते-गाते हैं और इस बड़ी जीत का जश्न मनाते हैं। इस बड़े ऑर्डर को समय पर पूरा करने के लिए अनुपमा और दिग्विजय दिन-रात एक कर देते हैं और अपनी पूरी जान लगा देते हैं। लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती है।

एन वक्त पर पासा पलटेगा प्रेम, अनुपमा के हाथ से छीनेगा बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

कहानी में सबसे बड़ा और हैरान कर देने वाला ट्विस्ट तब आता है जब अनुपमा और दिग्विजय कंपनी के लिए तैयार किया गया खाने का बड़ा ऑर्डर लेकर कैफे से बाहर निकलने वाले होते हैं। जैसे ही दोनों कैफे से बाहर कदम रखते हैं, उनके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। सामने का नजारा देखकर दोनों के होश उड़ जाते हैं क्योंकि वहां उनका दामाद प्रेम खड़ा होता है।

प्रेम के हाथों में भी बिल्कुल वैसा ही एक बड़ा सा बॉक्स होता है, जैसा अनुपमा और दिग्विजय ने तैयार किया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह होती है कि प्रेम के उस बॉक्स पर भी ‘शक्ति वोहरा कंपनी’ के नाम का स्टिकर लगा होता है। अनुपमा और दिग्विजय को यह माजरा समझते बिल्कुल भी देर नहीं लगती कि उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है।

वहां खड़ा प्रेम कोई शर्मिंदगी महसूस करने के बजाय अपनी कुटिल मुस्कान से सब कुछ बयां कर देता है। दरअसल, प्रेम ने पीठ पीछे वार करते हुए अनुपमा और दिग्विजय के कैफे से उनका वो कीमती ऑर्डर धोखे से छीन लिया है। इस घिनौनी साजिश में प्रेम अकेला नहीं था। उसने यह बाजी पलटने के लिए पारितोष और पाखी की मदद ली थी, और इस खेल में श्रुति ने भी उसका पूरा साथ निभाया था।

Anupama Spoiler: प्रेरणा और प्रेम के बीच होगी तीखी बहस

अपने हाथ आया इतना बड़ा ऑर्डर अचानक छिन जाने से अनुपमा की आंखों में आंसू आ जाते हैं और हमेशा हौसला रखने वाले दिग्विजय के चेहरे पर गहरी मायूसी छा जाती है। अपने परिवार का यह हाल देखकर प्रेरणा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह अपना आपा खो देती है और सरेआम प्रेम पर चिल्लाते हुए कहती है, “तूने हमसे हमारा ऑर्डर छीना है, तुझे शर्म आनी चाहिए।”

लेकिन प्रेम के सिर पर इस वक्त बदले का भूत सवार है। वह अपनी गलती मानने या शर्मिंदा होने के बजाय बेहद फक्र के साथ अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन करता है। प्रेम गुस्से में चिल्लाते हुए कहता है, “अरे, इन्होंने तो हमसे हमारी खुशियां छीन लीं, हमसे हमारी कर्मचारी यानी प्रेरणा को चुरा लिया। खेल सिर्फ अनुपमा जोशी ही नहीं खेल सकती, अब यह खेल हम भी खेल सकते हैं।”

गुस्से और नफरत में डूबा प्रेम इस वक्त सही और गलत सोचने की क्षमता पूरी तरह खो चुका है। वह सीधे अनुपमा की तरफ देखकर उसे खुली चुनौती देता है। प्रेम कहता है, “मैं आपके इस ‘लव यू जिंदगी कैफे’ को पूरी तरह से बर्बाद कर दूंगा, यह मेरा ओपन चैलेंज है।” प्रेम किसी भी कीमत पर बस अनुपमा को घुटनों पर लाना चाहता है। हालांकि, इतिहास गवाह है कि जो भी अनुपमा को हराने की कोशिश करता है, वो खुद मुंह की खाता है। अब देखना यह होगा कि अनुपमा अपने इस धोखेबाज दामाद को कैसे सबक सिखाती है।

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles