Top 5 This Week

Related Posts

पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह जमशेदपुर पहुंचे

Jamshedpur। पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह जी, श्री दरबार साहिब सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो की ओर से दोनों पंथिक व्यक्तित्वों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से जमशेदपुर लाया गया।

रांची एयरपोर्ट पर मानगो गुरुद्वारा के महासचिव सरदार जसवंत सिंह जस्सू के नेतृत्व में जगजीत सिंह भाटिया, रघुबीर सिंह, अमृतपाल सिंह, हरपाल सिंह और रविंदर सिंह भाटिया सहित अन्य सदस्यों ने भाई सरबजीत सिंह धुंधा एवं भाई मनिंदर सिंह का स्वागत किया। इस दौरान संगत की ओर से दोनों का सम्मान किया गया और उनके जमशेदपुर आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

5 से 7 अक्टूबर तक होगा विशेष धार्मिक समागम

गौरतलब है कि 5, 6 और 7 अक्टूबर को गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड, जुगसलाई में श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है।

इस धार्मिक समागम का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग सभा एवं महाराजा रणजीत सिंह सेवा दल, स्टेशन रोड, जुगसलाई के सहयोग से किया जा रहा है।

पंथ प्रचार और गुरबाणी कीर्तन से संगत होगी निहाल

समागम के दौरान पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा पंथ प्रचार एवं गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को संबोधित करेंगे। वहीं भाई मनिंदर सिंह, हजूरी रागी, श्री दरबार साहिब द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, इस धार्मिक समागम का उद्देश्य संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं, गुरमत विचारों और गुरबाणी से जोड़ना है। समागम में बड़ी संख्या में संगत के शामिल होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: News Media Kiran

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles