https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

रांची के मैक्लुस्कीगंज का पारा लुढ़का, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड

Home » रांची के मैक्लुस्कीगंज का पारा लुढ़का, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड
रांची के मैक्लुस्कीगंज का पारा लुढ़का, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड

रांची : झारखंड का कश्मीर के नाम से मशहूर मैक्लुस्कीगंज में मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है. कड़ाके की सर्दी का आगाज़ शुरू हो गया है. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद खिली धूप ने कनकनी बढ़ा दी है. इन दिनों शाम होते ही शर्द हवाओं के कारण लोग घरों की ओर भाग रहे हैं. मैक्लुस्कीगंज निवासी एंग्लो इंडियन समुदाय के नेल्सन पॉल बॉबी गॉर्डन के घर में लगे तापमान मापक यंत्र से गुरुवार की सुबह लगभग 5:57 बजे न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं दिन के 12 बजे अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री के आसपास महसूस किया गया. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!