Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर के सुब्रमणियन श्रीनिवासन:Achieved the ProCam Slam Award in four major marathon races.

जमशेदपुर।शहर के धावक सुब्रमणियन श्रीनिवासन, जिन्हें चिन्नु के नाम से जाना जाता है, ने अपनी मेहनत और समर्पण से स्पोर्ट्स की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले 15 वर्षों से मैराथन दौड़ों में सक्रिय रहकर उन्होंने हाल ही में प्रतिष्ठित “प्रोकेम स्लैम अवॉर्ड” अपने नाम किया है।

प्रोकेम इंटरनेशनल द्वारा आयोजित इस चुनौती में भारत के चार प्रमुख शहरों – दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु – में होने वाली चार अलग-अलग मैराथन दौड़ों को एक सत्र में पूरा करना होता है। सुब्रमणियन ने वर्ष 2024-25 के दौरान इन सभी मैराथनों में भाग लेकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अक्टूबर 2024 में दिल्ली में वेदांता वर्ल्ड हाफ मैराथन (21.097 किमी), दिसंबर 2024 में कोलकाता में टीएसके वर्ल्ड 25K (25 किमी), जनवरी 2025 में मुंबई में टाटा मुंबई मैराथन (42.195 किमी), और अप्रैल 2025 में बेंगलुरु में टीसीएस वर्ल्ड 10K (10 किमी) दौड़ पूरी की।

सफलतापूर्वक इन चारों मैराथनों को पूरा करने पर उन्हें “प्रोकेम स्लैम मेडल” और “सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन धावकों को दिया जाता है जो पूरे एक चक्र में चारों प्रमुख मैराथनों को सफलता पूर्वक पूरा करते हैं।

सुब्रमणियन अब तक कुल 29 मैराथनों में भाग ले चुके हैं। फिटनेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी काबिले तारीफ है। वे रोजाना कम से कम 10 किलोमीटर जॉगिंग करते हैं और नियमित योगाभ्यास करते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है और उन्हें डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने सभी लोगों को सुझाव दिया कि रोजाना कम से कम 30 मिनट से 1 घंटा व्यायाम अवश्य करें।

उनकी इस प्रेरणादायक यात्रा ने न केवल नए और उभरते धावकों के लिए एक मिसाल कायम की है, बल्कि यह भी साबित किया है कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles