रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

एशिया कप 2025: टीम इंडिया का ऐलान 19 अगस्त को, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी तय, कई दिग्गज हो सकते हैं बाहर

16 अगस्त 2025
एशिया कप 2025: टीम इंडिया का ऐलान 19 अगस्त को, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी तय, कई दिग्गज हो सकते हैं बाहर

एशिया कप 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और अब इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के चयन की तारीख भी नजदीक आ गई है। बीसीसीआई 19 अगस्त, मंगलवार को मुंबई में टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित करेगा। हालांकि, चयन से पहले ही टीम की तस्वीर काफी हद तक साफ होती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टी20 फॉर्मेट में भारत की कमान इस बार सूर्यकुमार यादव संभालेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं मिल सकती।

सूर्यकुमार यादव की वापसी और कप्तानी

स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद फिटनेस हासिल कर चुके सूर्यकुमार यादव फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभ्यास कर रहे हैं। चयन बैठक में उनकी मौजूदगी और फिटनेस अपडेट ने यह लगभग पक्का कर दिया है कि वह एशिया कप में भारत की कप्तानी करेंगे। चयन समिति की बैठक के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर 19 अगस्त को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

गिल, जायसवाल और अय्यर की जगह पर सवाल

संभावना है कि शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर को टी20 स्क्वाड में शामिल न किया जाए। शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं, जिससे गिल और जायसवाल के लिए अवसर सीमित हो जाते हैं।

इसके अलावा, जायसवाल और अय्यर वर्तमान में दिलीप ट्रॉफी में व्यस्त हैं। चयनकर्ताओं के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है कि फॉर्मेट बदलने से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। अब यह देखना बाकी है कि 19 अगस्त को टीम के ऐलान में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी और किन्हें बाहर बैठना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ‘वोट चोरी’ की बात कर रही है पहले आरोपों को स्वीकार नहीं: आतिशी

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *