Top 5 This Week

Related Posts

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही बाइक पर सवार चार किशोरों की मौत

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव कुलेसरा पुस्ता रोड पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही बाइक पर सवार चार किशोरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक की सामने से आ रही एक वैगनआर कार से भीषण टक्कर हो गई थी।

सभी की उम्र 16 से 18 साल के बीच

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सुमित, लवकुश, रिहान और मोनू ठाकुर के रूप में हुई है। चारों की उम्र 16 से 18 साल के बीच थी। ये चारों दोस्त एक ही बाइक (टीवीएस राइडर) पर सवार होकर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही वैगनआर कार (नंबर यूपी 16 सीआर 3293) ने टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मौके पर मचा हड़कंप

टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को तुरंत सेक्टर-39 जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जांच की जा रही है।

गांव में मातम का माहौल

चारों दोस्तों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया। एक साथ चार युवाओं की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

ईकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि हादसे की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या बाइक सवारों ने हेलमेट पहन रखा था या नहीं।

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: रांची में बिजली मरम्मत के समय नहीं होगी परेशानी, विभाग ने ढूंढा आसान तरीका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles