रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

एशिया कप 2025: पहली बार भारत के सामने खेलेगी ओमान, इस मैदान पर होगा मुकाबला

19 सितंबर 2025
एशिया कप 2025: पहली बार भारत के सामने खेलेगी ओमान

टी20 एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में शानदार खेल दिखा रही है। टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है और सुपर-4 चरण में जगह पक्की कर ली है। अब उसका अगला मुकाबला 19 सितंबर को ओमान से होगा। यह पहला मौका होगा जब भारत और ओमान की टीमें इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में आमने-सामने उतरेंगी।

यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत रात 8 बजे होगी, जबकि टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा। भारत पहले ही अगले राउंड में पहुंच चुका है, इसलिए टीम पर किसी तरह का दबाव नहीं होगा। वहीं, ओमान टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, लेकिन भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन उसके खिलाड़ियों का मनोबल जरूर बढ़ा सकता है।

भारत की अब तक की शानदार फॉर्म

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी। दो मैचों में जीत के बाद भारत के 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +4.793 है। इस प्रदर्शन ने टीम को ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा दिया है। दूसरी ओर, ओमान को अब तक खेले दोनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं, जबकि ओमान की टीम की अगुवाई जतिंदर सिंह कर रहे हैं। भारत की बैटिंग और बॉलिंग दोनों फॉर्म में हैं, खासकर युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने प्रभावित किया है।

इसे भी पढ़ें: Health News: चॉकलेट सप्लीमेंट्स से उम्र बढ़ाने और हृदय रोग से मौत का खतरा कम, नई स्टडी में खुलासा, जानें कैसे लें फायदा

दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत – अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

ओमान – आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफियान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद इमरान, आर्यन बिष्ट, नदीम खान, सुफियान यूसुफ।

भारत और ओमान के बीच यह ऐतिहासिक पहला मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक अनुभव होगा।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *