रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान टकराव से पहले हैंडशेक विवाद पर गरमा-गर्मी, पूर्व कैप्टन ने दी पाक को सलाह

21 सितंबर 2025
एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान टकराव से पहले हैंडशेक विवाद पर गरमा-गर्मी, पूर्व कैप्टन ने दी पाक को सलाह

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के सुपर-4 में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। क्रिकेट रणनीतियों से ज्यादा चर्चा इस समय मैदान से बाहर हुए हैंडशेक विवाद की हो रही है। पिछली भिड़ंत में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी से शिकायत दर्ज कराई थी। इस विवाद ने मैच से पहले माहौल और भी गरमा दिया है।

अजहरुद्दीन की सलाह – “खेलो तो पूरा खेलो”

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इस मामले पर कहा कि इसमें अनावश्यक विवाद खड़ा करने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने साफ कहा – “हाथ मिलाने में आखिर बुराई ही क्या है? अगर आप मैदान में खेलने आए हैं तो पूरे मन से खेलिए। विरोध जताना है तो फिर खेलना ही नहीं चाहिए।”

अजहर ने चेतावनी देते हुए कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट में इस तरह का रवैया नुकसानदेह हो सकता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।

पूर्व ऑलराउंडर निखिल चोपड़ा ने संकेत दिए कि शायद मैच के दौरान कुछ कहासुनी हुई होगी। उन्होंने कहा – “संभव है कि किसी खिलाड़ी के साथ विवाद हुआ हो और टीम ने मिलकर तय किया हो कि हाथ नहीं मिलाएंगे। ऐसे मामलों का असर मानसिकता पर पड़ता है और टूर्नामेंट में पेनल्टी तक लग सकती है।”

उन्होंने इसे फिल्मी अंदाज़ में बयान करते हुए कहा – “भारत-पाक मैच और ड्रामा? ये तो साथ-साथ चलते हैं। पिक्चर अभी बाकी है।”

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा कदम, विकास मित्रों को मिलेगा टैबलेट और भत्ता, काम होगा डिजिटल

हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतज़ार

भारत-पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं होती, इसलिए एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट ही दोनों टीमों के बीच भिड़ंत का मौका देते हैं। यही वजह है कि इन मैचों का रोमांच और दबाव हमेशा चरम पर रहता है। आज का सुपर-4 मुकाबला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं, बल्कि भावनाओं, तनाव और रोमांच से भरा हुआ होगा।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *