रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

तमिलनाडु के करूर में थलपति विजय की रैली में भगदड़: 39 की मौत, 51 आईसीयू में भर्ती

28 सितंबर 2025
तमिलनाडु के करूर में थलपति विजय की रैली में भगदड़: 39 की मौत, 51 आईसीयू में भर्ती

तमिलनाडु के करूर में शनिवार, 27 सितंबर को एक्टर और राजनेता थलपति विजय की रैली में बड़ा हादसा हो गया। मंच के सामने अचानक भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 51 लोग गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती हैं। इस हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।

कैसे मचा हड़कंप?

करूर में आयोजित विजय की रैली के लिए प्रशासन ने 10 हजार लोगों की अनुमति दी थी, लेकिन करीब 50 हजार लोग जुट गए। रैली स्थल का एरिया लगभग 1.20 लाख स्क्वायर फीट था, जो भीड़ के लिए काफी छोटा साबित हुआ।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंच से एक 9 साल की बच्ची के गुम होने की घोषणा की गई। बच्ची को खोजने की अपील के बाद अचानक लोग इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ मच गई।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक

  • रजनीकांत ने लिखा: “करूर में हुई घटना में निर्दोष लोगों की मौत बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। परिजनों को संवेदना।”

  • कमल हासन ने कहा: “मेरा दिल कांप रहा है। यह खबर सुनकर गहरा सदमा पहुंचा। सरकार को घायलों का पूरा ख्याल रखना चाहिए।”

  • विशाल और वडिवेलू ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Also Read: Health Tips: दुनिया के लिए बड़ी चेतावनी, अगले 25 सालों में 77% बढ़ जाएंगे कैंसर के मामले, लैंसेट की स्टडी ने मचाई सनसनी

विजय का दुख और मुआवजे का ऐलान

थलपति विजय ने हादसे पर गहरा दुख जताया और अपने X अकाउंट पर बयान जारी किया। उन्होंने घोषणा की कि—

  • मृतकों के परिजन को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

  • घायलों को 2-2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

थलपति विजय ने साल 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी तमिऴगा वेतत्री कझगम (TVK) बनाई थी। उन्होंने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 2026 विधानसभा चुनाव में उतरेगी। इसी सिलसिले में वह राज्यभर में जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *