Sawantwadi / Sangli: सांगली जिला मध्यवर्ती सहकारी बँक (Sangli DCC Bank) द्वारा निकाली गई 444 क्लर्क पदों की भर्ती प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है। इस भर्ती के लिए सायली सर्व्हिसेस, सारस्वत बँके जवळ, कॉलेज रोड, सावंतवाड़ी समेत पूरे महाराष्ट्र में हजारों युवाओं ने आवेदन किया था।
क्या थी भर्ती?
बैंक ने 24 जून 2026 को क्लर्क (Junior Assistant) के 444 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।
- योग्यता: किसी भी शाखा में ग्रेजुएशन + MS-CIT
- आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष (20 जून 2026 तक)
- फीस: 1180 रुपये
- अंतिम तिथि: 08 जुलाई 2026
- आरक्षण: 70% पद सांगली जिले के लिए, 30% अन्य जिलों के लिए
बताया जा रहा है कि अंतिम तिथि तक लगभग 16,000 से अधिक युवाओं ने आवेदन कर दिया था।
क्यों लगी रोक?
राज्य के सहकार विभाग ने आदेश जारी किया है कि नवंबर 2026 में होने वाले बैंक के चुनाव तक किसी भी जिला मध्यवर्ती बैंक में नई भर्ती न की जाए। इसी आदेश के चलते सांगली DCC बैंक की यह भर्ती फिलहाल On Hold है।
बेरोजगारों में सवाल – फीस वापस मिलेगी क्या?
प्रत्येक आवेदक से 1180 रुपये फीस ली गई थी। 16,000 आवेदकों के हिसाब से लगभग 1.88 करोड़ रुपये बैंक के पास जमा हो चुके हैं। अब युवा पूछ रहे हैं कि अगर परीक्षा नहीं हुई तो फीस रिफंड होगी या नहीं।
इस मामले पर बैंक के अध्यक्ष ने कहा है कि बैंक प्रशासन सरकार के इस निर्णय को कोर्ट में चुनौती देने पर विचार कर रहा है।
क्या करें आवेदक?
फिलहाल आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपना Application Receipt और Payment Receipt संभाल कर रखें और बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sanglidccb.bank.in पर नजर बनाए रखें।
Newsmediakiran.com इस मुद्दे पर लगातार अपडेट देता रहेगा।

