जमशेदपुर। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। एग्रिको और डिमना से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ साकची स्थित बाराद्वारी से निकलकर मानगो में समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।...
