अपराध

डॉक्टर पर महिला से शारीरिक संबंध और 32 लाख की ठगी का आरोप

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक महिला ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि डॉक्टर राजेंद्र कुमार झा ने उसे धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए और उसके साथ-साथ उसके पति से 32 लाख रुपए की ठगी भी की। यह घटना बरियातू के लालू खटाल इलाके की है।

16 साल से क्लिनिक में काम कर रही थी महिला
पीड़िता ने बताया कि वह 2008 से और उसका पति 2000 से डॉक्टर झा के काशी हेल्थ सेंटर में नौकरी कर रहे थे। नोटबंदी के बाद डॉक्टर ने उन्हें कम वेतन देने के बहाने वेतन का एक हिस्सा काटकर अपने पास जमा करने की बात कही। डॉक्टर ने दंपत्ति से वादा किया था कि यह रकम उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भविष्य के लिए सुरक्षित रखी जाएगी।

डॉक्टर ने सैलरी में कटौती की योजना बनाई
महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर उनके वेतन से हर महीने 3500 रुपए काटकर 6500 रुपए ही दिया करते थे। यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। डॉक्टर ने इसे लिखित में भी स्वीकार किया था।

अनैतिक संबंध बनाने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने क्लिनिक के कमरे में उसे बुलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और धमकी दी कि अगर वह यह बात किसी को बताएगी, तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

राशि वापस मांगने पर डॉक्टर ने इनकार किया
महिला और उसके पति ने जब डॉक्टर से अपनी बचत की हुई राशि वापस मांगी, तो डॉक्टर ने इसे देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की मदद ली और डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और डॉक्टर की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!