Religious
Strength lies in devotion to Maa Durga:महाअष्टमी पर गुवा के योगनगर में बसंती दुर्गा पूजा पंडाल में की गई पूजा अर्चना

-
माँ दुर्गा की भक्ति में ही शक्ति है–अरुण कुमार श्रीवास्तव
गुवा।चैत्र महीने में हो रहे मां बसंती दुर्गा पूजा में महाष्टमी पूजा को लेकर सुबह से ही गुवा के योगनगर पंडाल में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है।
महाष्टमी पर बसंती दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों ने की महाअष्टमी की पूजा अर्चना।

वही श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं का पुष्पांजलि संपन्न कराया गया। लोगों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद मां दुर्गा को भोग ग्रहण करवाया गया। उसके बाद भक्तों के बीच खिचड़ी भोग वितरण किया।




