राष्ट्रीय
पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर सुदेश महतो ने जताया दुःख, बताया देश के लिए अपूरणीय क्षति

रांची : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री व विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। आर्थिक सुधार में उनके अतुलनीय योगदान और कुशल नेतृत्व को देश सदैव याद रखेगा। उनकी सादगी और ईमानदारी हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।