बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजद समर्थकों में पार्टी के कुछ मौजूदा विधायकों को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को यह नाराजगी तब चरम पर पहुंची जब समर्थकों ने राबड़ी आवास (दस सर्कुलर रोड) का घेराव किया। उनका उद्देश्य था मसौढ़ी विधायक रेखा देवी और मखदुमपुर विधायक सतीश कुमार को आगामी चुनाव में...
