आदित्यपुर में डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित

Share This Post

आदित्यपुर: आदित्यपुर के पान दुकान चौक स्थित राणा सिंह के कार्यालय में शनिवार की शाम देश के आर्थिक सुधारों के महानायक, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन के ऑर्गेनाइजिंग सचिव चन्द्रिका सिंह ने की। इस मौके पर इंटक प्रदेश सचिव सह कोल्हान प्रभारी राणा सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में जो योगदान दिया है, वह अविस्मरणीय है। उनके कार्यकाल को भारत के आर्थिक विकास के स्वर्णिम युग के रूप में याद किया जाएगा।

सभा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सूचनाधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्य संजय कुमार ने कहा कि डॉ. सिंह ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में मजबूत स्थान दिलाया। वरिष्ठ कांग्रेसी अजय कुमार सिंह और कमल नयन ने उनके योगदानों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी और सेवा का प्रतीक है।

अन्य कांग्रेसी नेताओं में अनामिका सरकार, रमेश बालमुचू, युवा कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी नरेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष उद्योग एवं व्यापार विभाग कांग्रेस रामसेवक साह, सोनू कुमार, और काशीनाथ महतो ने भी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के योगदानों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

Sustainability on the Move: How Green Logistics Is Changing the Game

The trucking industry stands at the cusp of a...

The Ultimate Guide to Choosing the Right Logistics Partner for You

The trucking industry stands at the cusp of a...

The Future of Trucking: Trends Shaping Our Industry in 2024 and Beyond

The trucking industry stands at the cusp of a...

Behind the Scenes: The Technology Driving Today’s Trucking Efficiency

The trucking industry stands at the cusp of a...