राज्य

महिला हिंसा के खिलाफ गुवा में महिलाओं ने चलाया जागरूकता अभियान

गुवा। गुवा ग्राम सभा में नई चेतना 3.0 जेंडर अभियान के तहत एक साथ एक आवाज हिंसा के खिलाफ मुखिया पद्मिनी लागुरी की अध्यक्षता में किया गया। आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना, बाल विवाह, यौन शोषण बढ़ते जा रहे है जिसमें महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा।

25 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाले जेंडर अभियान के तहत हर समूह, हर गली, हर ग्राम संगठन, क्लस्टर के महिलाओं को जागरूक जेंडर सीआरपी गीता देवी और ममता देवी के द्वारा किया जा रहा, ताकि अपने हक और अधिकार के लिए महिलाएं आवाज उठा सके। अभियान को सफल बनाने के लिए क्लस्टर, ग्राम संगठन, समूह के सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी योगदान लिया जा रहा है। इस दौरान पद्मिनी लागुरी, जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, लता कर्मकार, अनुराधा राव, लावण्या पात्रों, सीसी चिंतामणि सोय, रेशमी पूर्ति, सुषमा बोईपाई और भी समूह की सदस्य मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!