Top 5 This Week

Related Posts

‘पकड़ सको तो पकड़ लो 6161’… अपराधियों ने पुलिस को दी थी खुली चुनौती, अब हाथ-पैर जोड़ रहे_

जबलपुर: मध्य प्रदेश में पुलिस ने आखिर बता ही दिया कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। मामला जबलपुर का है। आयुष जैन और सचिन झरिया नाम के दो अपराधियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर पुलिस को चुनौती दी थी कि ‘पकड़ सको तो पकड़ लो 6161’।इन पर हत्या की कोशिश करने के आरोप हैं। केस दर्ज हुए 15 दिन बीत गए थे, लेकिन पकड़ से फरार थे। आरोपियों की पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आई और दोनों को कटनी से धर दबोचा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई चुनौती, पुलिस महकमे में मचा था हड़कंप
अपराधियों की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसके पुलिस के आला अधिकारियों के मोबाइल तक पहुंचने के बाद हड़कंप की स्थिति थी। अधिकारी कोई बयान देने की स्थिति में नहीं थे। तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई और आरोपियों की युद्ध स्तर पर तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने अपना पूरा खुफिया तंत्र लगा दिया और दोनों को चंद घंटों में ही कटनी से गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी पछता रहे हैं। मान रहे हैं कि पुलिस का मजाक उड़ाने वाली पोस्ट करना गलत था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनकी गैंग के पुराने अपराधों की फाइल भी खोली जा रही है।
6161 क्या है
6161 इनकी कुख्यात गैंग का नाम है, जिसका सरगना आयुष जैन है। आयुष और सचिन ने मिलकर 15 दिन पहले डेयरी कारोबारी अंशुल पटेल पर जानलेवा हमला किया था। तब से फरार थे। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ क्षेत्र में कई वारदात करने का आरोप है। लोगों ने इनका खौफ था, जो गिरफ्तारी के साथ ही दूर हो गया है।अब पुलिस इनके खिलाफ तगड़ा केस तैयार करने में जुटी है, ताकि अदालत में पेश कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles