Top 5 This Week

Related Posts

अफगानिस्तान से 14 साल का लड़का व्हील वेल में छिपकर पहुंचा दिल्ली

अफगानिस्तान के एक 14 वर्षीय लड़के ने रविवार को एक ऐसा कारनामा किया कि हर कोई हैरान रह गया। यह लड़का काबुल से दिल्ली आने वाली केएएम एयर की फ्लाइट RQ4401 में विमान के व्हील वेल (पिछला पहिया) में छिप गया और लगभग 94 मिनट की खतरनाक यात्रा के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंचा। फिलहाल उसे काबुल वापस भेज दिया गया है।

जांच में पता चला कि लड़का अफगानिस्तान का निवासी है। उसने बताया कि उसका मकसद ईरान जाना था, लेकिन गलती से भारत आने वाली फ्लाइट में चढ़ गया। एयरपोर्ट पर वह यात्रियों की गाड़ियों के पीछे-पीछे चलते हुए विमान के व्हील वेल में छिप गया।

सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, व्हील वेल में छिपकर यात्रा करना बेहद खतरनाक है। उच्च ऊंचाई और ऑक्सीजन की कमी के कारण कुछ ही मिनटों में व्यक्ति बेहोश हो सकता है या उसकी जान जा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, आमतौर पर 30,000 फीट की ऊंचाई पर तापमान -40 से -60 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है और ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम हो जाती है। लेकिन इस मामले में लड़का कम ऊंचाई और सामान्य दबाव व तापमान की वजह से जिंदा बच गया।

इसे भी पढ़ें: एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को फिर हराया, गिल ने X पर पोस्ट कर पाक को दिया जवाब

व्हील वेल में जगह बहुत कम होती है, और उड़ान के दौरान पहिया अंदर जाने से व्यक्ति फंस भी सकता है। टर्बुलेंस या लैंडिंग के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी। यह घटना एयरपोर्ट सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है। लड़के ने बिना किसी रोक-टोक के विमान तक पहुंचा, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा दिखा। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह दुर्लभ चूक है, लेकिन इसे गंभीरता से लेना होगा।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles