झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे
राज्य में सबसे ज्यादा 8 खिलाड़ी पश्चिमी सिंहभूम जिला से
चाईबासा: 59वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मेरठ में 12 जनवरी को आयोजित हो रही है, इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का गठन पिछले दिनों 31 दिसंबर को जमशेदपुर में आयोजित हुई झारखंड राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के 4 एथलीटों ने 10 किलोमीटर महिला वर्ग में बा माइं तीरिया स्वर्ण, सावित्री गुइया कांस्य, अंडर 20 बालक वर्ग में सन्नी कोड़ा कांस्य पदक, अंडर 16 बालिकाओं में पूजा महतो रजत पदक जीता था,इसके अलावा मुकुंद बानरा पुरुष वर्ग 10 किलोमीटर में पांचवां, लालू कालुंडिया छठवां, अंडर 20 बालक वर्ग में गणेश कालूंडिया चौथा, अंडर 20 बालिका वर्ग में त्रिपुरा प्रधान पांचवां स्थान हासिल किया था।इस तरह जिला से चयनित आठ खिलाडियों का नाम मुकुंद बानरा, लालू कालुंडिया, सन्नी कोड़ा, गणेश कालूंडिया,बा माइं तीरिया, सावित्री गुइया, त्रिपुरा प्रधान, पूजा महतो, ये खिलाड़ियां 59 वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
इनके चयन पर पश्चिमी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सांसद श्रीमती जोबा माझी, विधायक मनोहरपुर विधानसभा जगत माझी,संरक्षक मुकुंद रुंगटा अध्यक्ष नितिन प्रकाश उपाध्यक्ष नीरज संदवार, बलराज हिंदवार ,धर्मेंद्र हांसदा महासचिव अजय नायक कोषाध्यक्ष दिपक पासवान, संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, ओंकार महतो, अर्जुन महाकुड़, सह सचिव संजीव बहांदा, लखिंद्र, शिवा, राजू, वैगो, गुरु, दुलाल, कार्तीक, श्रवन, प्रिती, पूनम आदि जिले के समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



