Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग भांजे से अबैध संबंध के चक्कर में मां ने ही अपनी मासूम बेटियों की हत्या की दी, भांजे ने भी आत्महत्या कर लिया…

बिहार : पूर्णिया जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आया है। जहां अपनी आशिकी छुपाने के लिए माँ ही हैवान बन गयी। मासूम बेटियों ने माँ को अपने नाबालिग प्रेमी के साथ संबंध बनाते देखा, गुस्साई माँ ने दोनों की जान ले ली।माँ हवस में इस कदर अंधी हो गयी थी, उसने दोनों बच्चियों की जान लेकर ही छोड़ा।इधर महिला का ऐसा चेहरा देख उसका नाबालिग प्रेमी ने भी अपनी जान दे दी। महिला के प्रेमी की उम्र 16 साल थी।
जानकारी के मुताबिक जिन दो बच्चियों की जान दी गयी, वो चार साल और दो साल की है। दोनों बच्चियों ने माँ को नाबालिग भांजे के साथ शारीरिक संबंध बनाते देख लिया था। अवैध संबंध के बारे में किसी और को पता नहीं चले, इसी कारण दोनों ने मिलकर मासूमों को मार डाला।

घटना अमौर के बलुआ टोली के कनौली की है।आरोपी महिला के पति सूचना के बाद पंजाब से पूर्णिया के निकल चुके हैं।बच्चियों की मौत के बाद महिला अपनी जान देने वाली थी, लेकिन प्रेमी ने उसे ऐसा करने से मना किया। हालांकि बाद में वो खुद ही अपनी जान दे दी। 16 साल का प्रेमी और महिला का आपस में मामी-भांजे का रिश्ता था। दोनों का करीब तीन महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था।वारदात के बाद महिला घर के बाहर गई और घर में तीन लाश होने की बात कहकर शोर मचाने लगी।

बच्चों की पहचान साजिया (4) और दिल आरा (2) के रूप में हुई है, जबकि प्रेमी अमौर थाना क्षेत्र के बलुआ टोली वार्ड-10 निवासी शेख जाकिर का बेटा मो. तौकीर (16) है। वहीं, आरोपी महिला अमौर के बलुआ टोली के कनौली निवासी मो. अख्तर की पत्नी नाजरीन (22) है।

आरोपी महिला नाजरीन ने बताया कि “6 साल पहले मेरी शादी मो.अख्तर से हुई थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से पति पंजाब में मजदूरी करते हैं। वारदात के वक्त भी पति पंजाब में थे। इसी बीच नाबालिग भांजा मो. तौकीर का घर में आना-जाना बढ़ गया। 3 महीने पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। कई बार घर में शारीरिक संबंध भी बनाए, पर इस बार बच्चों ने देख लिया।

महिला ने बताया कि रात के समय उसका प्रेमी तौकीर उसे बुलाने आया। महिला उसके पास गई, जहां पहले उनके बीच संबंध बने। इसके बाद दोनों ने मिलकर महिला की दो बेटियों- साजिया (4 वर्ष) और दिल आरा (2 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी।
महिला के बयान के अनुसार, बच्चों की हत्या के बाद तौकीर ने कहा कि वह अब नहीं जी सकता, क्योंकि उसके भाई और परिवार उसे नहीं समझेंगे। उसने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, मृतक युवक के बड़े भाई मुजफ्फर ने दावा किया कि तौकीर की हत्या साजिश के तहत की गई है। यह आत्महत्या नहीं है।

महिला ने सुबह 3 बजे अपने पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भिजवा दिया। साथ ही,आरोपी महिला को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं महिला के देवर अन्य परिजन से पूछताछ की जा रही है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles