Top 5 This Week

Related Posts

हिमाचल के पास CISF जवान ने साथियों पर की फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत

Chamba/Basohli: जिला चंबा के खैरी क्षेत्र से सटे जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र में मंगलवार को CISF के एक जवान द्वारा अपने ही साथियों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना माश्का स्थित सेवा-2 पावर प्रोजेक्ट में हुई। फायरिंग में असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार CISF जवानों की मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परियोजना की सुरक्षा में तैनात एक CISF जवान ने अचानक अपने साथियों पर गोली चला दी। फायरिंग में घायल जवानों को तत्काल NHPC चमेरा-1 खैरी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ चंबा पुलिस भी सक्रिय हो गई। DSP डलहौजी के नेतृत्व में पुलिस टीम खैरी अस्पताल पहुंची और घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि चारों घायल जवानों को अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बसोहली ले जाने की तैयारी की जा रही है।

Ragav Kalia
Author: Ragav Kalia

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles