बुधवार, 25 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, राजकीय शोक की घोषणा

27 दिसंबर 2024

नई दिल्ली:भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल शनिवार को राजघाट के पास राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

अंतिम संस्कार की तैयारियां:
डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी, जो अमेरिका में रहती हैं, के दिल्ली लौटने का इंतजार किया जा रहा है। वह देर रात एक बजे दिल्ली पहुंचेंगी, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर कल सुबह 8 से 10 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद राजघाट के पास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सरकार और कांग्रेस ने जताया शोक:
केंद्र सरकार ने डॉ. सिंह के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। वहीं, कांग्रेस ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

पार्थिव शरीर एम्स से आवास लाया गया:
डॉ. सिंह का पार्थिव शरीर देर रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से उनके सरकारी आवास पर लाया गया। उनके निधन से देश ने एक महान अर्थशास्त्री, नीतिज्ञ और नेतृत्वकर्ता को खो दिया है।

देशभर के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *