शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

साकची गुरुद्वारा में डॉ मनमोहन सिंह के नाम अरदास कर दी गयी श्रद्धांजलि

27 दिसंबर 2024

जमशेदपुर।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन से पूरा राष्ट्र दुखी है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभाएं कर रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची में भी डॉ मनमोहन सिंह के नाम पर अरदास कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब साकची में उनके नाम पर गुरबाणी कीर्तन उपरांत अरदास कर सरदार मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया। साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने डॉ मनमोहन सिंह को आर्थिक सुधारों का जनक और अपूरणीय क्षति बताया। निशान सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा- उन्होंने सिख कौम का मान बढ़ाया और अपनी साफ़ छवि से दो बार देश के प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूरा किया, उन्हें अनेकों उपाधियों से नवाजा गया जो कि सिख कौम के लिए गर्व की बात है। उनकी यादें हमेशा साथ रहेगी वाहेगुरु से अरदास करते हैं उनको अपने चरणों में निवास दें और परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।


जत्थेदार जरनैल सिंह ने उनकी आत्मा की शांति के लिए गुरु चरणों में अरदास की। इससे पूर्व हजूरी रागी संदीप सिंह जवद्दी ने श्रद्धांजलि स्वरुप सबद गायन किया।
अरदास में निशान सिंह के अलावा महासचिव परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी, त्रिलोचन सिंह तोची, दलजीत सिंह, मनोहर सिंह मिते, सुरजीत सिंह छीते, सतनाम सिंह सिद्धू , जयमल सिंह, बलबीर सिंह, अजायब सिंह बरियार, नानक सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन समेत कई शामिल हुए।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *