Top 5 This Week

Related Posts

Congress protests against irregularities in the Moharda water supply scheme: त्रिस्तरीय वार्ता की घोषणा

  • मोहरदा जलापूर्ति योजना में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, त्रिस्तरीय वार्ता की घोषणा
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शनिवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (J.N.A.C.) कार्यालय के समक्ष मोहरदा जलापूर्ति योजना में व्याप्त घोर अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त के नाम से एक मांगपत्र विशेष पदाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर विशेष पदाधिकारी ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी सोमवार को नगर आयुक्त, जुस्को के अधिकारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में त्रिस्तरीय वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें इस गंभीर विषय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि मोहरदा जलापूर्ति योजना का शुभारंभ वर्ष 2005 में किया गया था और 2008 से इसे आम जनता की पानी की समस्या के समाधान के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया। लेकिन दुर्भाग्यवश 2017 तक यह योजना केवल आंशिक रूप से क्रियान्वित हो सकी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चुने गए संवेदक जुस्को को योजना की जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन कार्य में घोर शिथिलता बरती जा रही है, जिससे आम जनता को निरंतर परेशानी उठानी पड़ रही है।
दुबे ने कहा कि पानी की आपूर्ति का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है। कभी सुबह 5 बजे, तो कभी 7 या 10 बजे पानी की सप्लाई की जाती है, जिससे नागरिकों को असुविधा होती है। इसके अलावा, सेवा पाइप के नाम पर मनमानी राशि वसूली जा रही है, जिससे गरीब जनता आर्थिक रूप से बोझिल हो रही है और सरकार की बदनामी हो रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 2025 तक लाभान्वित होने वाले क्षेत्र के 25 से 30 प्रतिशत घरों में अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि इस योजना का मूल उद्देश्य जनहित में जल आपूर्ति सुनिश्चित करना था, परंतु भ्रष्टाचार और संवेदक की लापरवाही के कारण जनता अब भी परेशान है। इस योजना से बिरसानगर, मोहरदा, मोराकाटी, बारीडीह बस्ती, बागुनहातू, बागुननगर जैसे क्षेत्रों के लगभग 50 हजार घरों को लाभ मिलना था, लेकिन आज भी ये क्षेत्र जल संकट से जूझ रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस योजना को पूर्ण नहीं किया गया और जलापूर्ति व्यवस्था को नियमित नहीं किया गया, तो पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी जनहित में एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के साथ प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, सामंता कुमार, शफी अहमद खान, राजकिशोर यादव, सुखदेव सिंह मल्ली, ज्योतिष यादव, बिरसानगर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष, साकची प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव, टेल्को प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई, जे एस बदरी, पप्पू सिंह उज्जैन, ब्रजेन्द्र तिवारी, मनोज झा, रजनीश सिंह, अरुण कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर, जे पी साहू, कमर रजा खान, मो. शब्बीर उर्फ लालबाबू, इरसाद हैदर, अजय मिश्र, रविशंकर के.पी., उदय कुमार सिंह, राजकिशोर प्रसाद, सुरेन्द्र शर्मा, रंजीत सिंह, रविंद्र शर्मा, त्रिनाथ, हरिहर प्रसाद, बंटी सिंह राजपूत, अनन्त लाल, अमरजीत नाथ मिश्र, अमर कुमार मिश्र, सन्नी सिंह, फरहत बेगम, सनातन भकत, लव कुमार निराला, पवन बिहारी ओझा, दुर्गा प्रसाद, प्रशेनजीत सेन, कल्पना सेन, बबन शुक्ला, सोनू सिंह सेवादल, मुन्ना सिंह, मो. सलीम, अजय शर्मा, विनोद रजक, रामदास मेहता, जीतन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आज़ाद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन भी उन्हीं के द्वारा दिया गया।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles