झारखंड हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में स्पष्ट किया है कि विवाह के उपरांत पत्नी का उच्च शिक्षा प्राप्त करना और रोजगार करना उसका मौलिक अधिकार है। न्यायालय ने जोर देकर कहा कि वैवाहिक जीवन में पति और पत्नी दोनों बराबर के साझेदार होते हैं और उनमें से कोई भी एक दूसरे से श्रेष्ठ या अधीनस्थ नहीं होता है। इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने यह भी कहा कि किसी महिला की शैक्षणिक और पेशेवर आकांक्षाओं को जरूरत से ज्यादा महत्वाकांक्षा मानना एक लैंगिक भेदभाव वाली सोच को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: Delhi NCR Green Crackers: दिल्ली-NCR में दिवाली पर ग्रीन पटाखों को मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय, जानें नियम


