बुधवार, 4 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Bihar Chunaav 2025: आम आदमी पार्टी अकेले दम पर सभी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल का बड़ा ऐलान

3 जुलाई 2025
Bihar Chunaav 2025
Bihar Chunaav 2025

Bihar Chunaav 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपनी पार्टी के उतरने का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कहा कि AAP बिहार में अकेले दम पर सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। यह खबर बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला सकती है।

AAP की बिहार में नई शुरुआत

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम बिहार में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। हमारी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसे मुद्दों पर लोगों के बीच जाएगी।” उन्होंने यह भी बताया कि इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था और अब कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के साथ कोई गठजोड़ नहीं होगा। केजरीवाल ने गुजरात के विसावदर उपचुनाव में AAP की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि लोग अब BJP और कांग्रेस से तंग आ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार के लोग भी AAP को एक नया और ईमानदार विकल्प मान रहे हैं।

Bihar Chunav 2025: बिहार में AAP की रणनीति

AAP ने बिहार में “बिहार में भी केजरीवाल” नाम से एक अभियान शुरू किया है। पार्टी का ध्यान शहरी और युवा वोटरों पर है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों को महत्व देते हैं। AAP के सांसद संजय सिंह ने कहा, “हम बिहार की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। हमारा मकसद बिहार के लोगों को बेहतर जिंदगी देना है।

पार्टी ने हाल ही में पंजाब और गुजरात के उपचुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। विसावदर और लुधियाना पश्चिम सीटों पर जीत ने AAP का हौसला बढ़ाया है। केजरीवाल ने इसे 2027 के विधानसभा चुनावों का “सेमीफाइनल” बताया।

क्या होगा बिहार की सियासत पर असर?

बिहार में NDA और महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है, लेकिन AAP की एंट्री से वोटों का बंटवारा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि AAP का दिल्ली मॉडल शहरी वोटरों को आकर्षित कर सकता है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में RJD और JDU की मजबूत पकड़ को तोड़ना मुश्किल होगा।

केजरीवाल ने बिहार के लोगों से अपील की कि वे AAP को मौका दें। उन्होंने कहा, “हम दिल्ली और पंजाब में मुफ्त बिजली, अच्छी स्कूल और अस्पताल दे चुके हैं। बिहार में भी हम यही करेंगे।

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

Sanjana Gupta Hindi Content Writer | New Media Kiran Sanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sanjna Gupta, News Media Kiran

Sanjna Gupta

Sanjana GuptaHindi Content Writer | New Media KiranSanjana Gupta is a Hindi Content Writer at New Media Kiran, creating accurate, engaging, and reader-friendly news and web content for digital platforms. She specializes in well-researched Hindi articles that keep audiences informed and interested.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *