https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर के विमान से टकराया कार्गो ट्रक

Home » मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर के विमान से टकराया कार्गो ट्रक
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर के विमान से टकराया कार्गो ट्रक

सोमवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। एक मालवाहक वाहन अकासा एयर के एक खड़े विमान से टकरा गया, जिससे उसके दाहिने पंख को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री या एयरपोर्ट स्टाफ को कोई चोट नहीं आई।

कैसे हुआ हादसा?

सूत्रों के अनुसार, यह घटना सोमवार तड़के हुई जब अकासा एयर की उड़ान संख्या QP-1736 बेंगलुरु से मुंबई पहुंची थी। उस समय विमान से सामान उतारा जा रहा था। इसी दौरान बर्ड ग्रुप का एक कार्गो ट्रक, जो सामान ढोने का कार्य कर रहा था, बोइंग 737 मैक्स विमान के पंख से जा टकराया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक ने विमान के पंख की ऊंचाई का गलत आकलन किया, जिससे यह टक्कर हुई।

एयरलाइन कंपनी ने क्या कहा?

घटना के बाद अकासा एयर की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। कंपनी ने कहा “एक थर्ड पार्टी ग्राउंड हैंडलर द्वारा चलाया जा रहा कार्गो ट्रक मुंबई एयरपोर्ट पर खड़े अकासा एयर के विमान के संपर्क में आ गया। फिलहाल विमान की गहन जांच की जा रही है।”

विमान की सुरक्षा को लेकर कंपनी ने भरोसा जताया है कि कोई भी उड़ान केवल सभी तकनीकी निरीक्षण पूरे होने के बाद ही संचालित की जाएगी।

किसने किया ग्राउंड हैंडलिंग का काम?

बता दें कि यह ग्राउंड हैंडलिंग सेवा दिल्ली स्थित बर्ड ग्रुप की इकाई बर्ड वर्ल्डवाइड फ्लाइट सर्विसेज द्वारा की जा रही थी। अकासा एयर ने इस सेवा प्रदाता के साथ मिलकर घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

कोई जनहानि नहीं

इस पूरी घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि कोई भी यात्री, पायलट या एयरपोर्ट स्टाफ चोटिल नहीं हुआ। विमान फिलहाल सेवा से बाहर है और उसकी तकनीकी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के आवास के बाहर हंगामा, युवक ने पुलिस गाड़ी के नीचे लेटकर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!