Top 5 This Week

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की फोन पर बातचीत, “यूक्रेन संकट का शांतिपूर्ण समाधान जरूरी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है और यूक्रेन संघर्ष का हल केवल शांतिपूर्ण और कूटनीतिक तरीके से ही संभव है। उन्होंने सभी पक्षों से संवाद और बातचीत के जरिए आगे बढ़ने की अपील की।

बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को अलास्का में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हाल ही में हुई मुलाकात और चर्चाओं की जानकारी दी।

पुतिन से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन को फोन कॉल के लिए और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी हालिया बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद। भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस दिशा में हर प्रयास का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर संवाद की प्रतीक्षा कर रहा हूं।”

पुतिन-ट्रंप वार्ता

15 अगस्त को अलास्का में राष्ट्रपति पुतिन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई थी। इस दौरान यूक्रेन युद्ध समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, हालांकि कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। इधर, सोमवार रात (भारतीय समयानुसार) ट्रंप की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी बातचीत होने वाली थी।

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: चुनाव से पहले राहुल गांधी की बिहार में बड़ी तैयारी, महागठबंधन को एकजुट करेंगे 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles