एशिया कप 2025 का रोमांच अब चरम पर है। रविवार (21 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह केवल खेल नहीं, बल्कि भावनाओं और दबाव का बड़ा इम्तिहान होगा।
मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि वह भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बाहरी दबाव और शोर को कैसे संभालते हैं। इस पर सूर्या ने मुस्कुराते हुए कहा –
“कमरा बंद करो, फोन बंद करो और सो जाओ… यही सबसे अच्छा तरीका है।”
उन्होंने यह भी माना कि पूरी तरह से माहौल से दूर रहना आसान नहीं होता, क्योंकि खिलाड़ी दोस्तों से मिलते हैं, डिनर पर जाते हैं और सोशल मीडिया देखते हैं। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि सही मानसिकता बनाए रखना ही सबसे अहम है।

