https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

मिथुन मन्हास होंगे बीसीसीआई अगले अध्यक्ष ? निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद !

Home » मिथुन मन्हास होंगे बीसीसीआई अगले अध्यक्ष ? निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद !
मिथुन मन्हास

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास इस पद के सबसे बड़े दावेदार बनकर सामने आए हैं। 45 वर्षीय मन्हास को लेकर सूत्रों का कहना है कि उन्हें किसी तरह की चुनौती नहीं मिलेगी और वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे।

बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) 28 सितंबर को मुंबई में होगी, जिसमें नए पदाधिकारियों के नाम तय होंगे। 20 सितंबर को नई दिल्ली में हुई बोर्ड अधिकारियों की बैठक में मन्हास का नाम सामने आया। वे इस एजीएम में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके साथ पंजाब से हरभजन सिंह और कर्नाटक से पूर्व स्पिनर रघुराम भट्ट भी शामिल होंगे।

अन्य पदों पर भी बदलाव

सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा सचिव देवजीत सैकिया अपने पद पर बने रहेंगे, जबकि राजीव शुक्ला एक बार फिर उपाध्यक्ष बनने जा रहे हैं। कोषाध्यक्ष प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव बनाया जा सकता है और रघुराम भट्ट नए कोषाध्यक्ष होंगे। आईपीएल चेयरमैन का पद अरुण धूमल के पास ही रहेगा।

इसे बभी पढ़ें: वैशाली में पीएम मोदी का अपमान! सम्राट चौधरी ने राजद–कांग्रेस पर किया हमला, मांफ़ी की मांग

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी का बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष तीन साल का कार्यकाल इस अगस्त में समाप्त हुआ। उन्होंने 70 साल की उम्र पूरी होने पर पद छोड़ दिया। हालांकि हाल ही में बने राष्ट्रीय खेल विधेयक में यह सीमा 75 साल कर दी गई है। बीसीसीआई में पूर्व खिलाड़ियों को अहम जिम्मेदारी देने की परंपरा जारी है। बिन्नी से पहले सौरव गांगुली 2019 से 2022 तक अध्यक्ष रहे थे।

मिथुन मन्हास भारत के सबसे भरोसेमंद घरेलू खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हुए 157 प्रथम श्रेणी मैचों में 9,714 रन बनाए। उनका औसत लगभग 47 रहा, जिसमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। मन्हास दाएं हाथ के बल्लेबाज थे और जरूरत पड़ने पर ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते थे।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!