https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, बोले RJD सरकार यानी जंगल राज…

Home » प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, बोले RJD सरकार यानी जंगल राज…
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, बोले RJD सरकार यानी जंगल राज...

डेस्क: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। किशोर ने कहा कि यह घटना एक बार फिर राजद के चरित्र को उजागर करती है और लालू यादव की पार्टी का स्वभाव कभी नहीं बदल सकता।

प्रशांत किशोर ने चेतावनी दी कि अगर राजद फिर से सत्ता में लौटती है तो बिहार में जंगल राज की वापसी तय है। उन्होंने कहा, “बिहार की जनता ने राजद शासन में कट्टा, गाली-गलौच, अपहरण और रंगदारी का सामना किया है। तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी का स्वभाव नहीं बदला है।”

किशोर ने तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा का एक वायरल वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह लोगों की ओर कलम फेंकते नजर आए। उन्होंने इसे मां सरस्वती का अपमान बताया और कहा कि इससे साफ होता है कि शिक्षा सुधार और युवाओं के भविष्य के प्रति राजद की सोच सतही है। किशोर ने पहले भी तेजस्वी को 9वीं फेल बता चुके हैं।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि वे बिहार आते हैं और प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हैं, लेकिन राज्य के ठोस मुद्दों—जैसे उद्योग स्थापना, पलायन रोकना, बाढ़ प्रबंधन, शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार—पर कोई ठोस योजना पेश नहीं करते।

ये भी पढ़ेंं: Bigg Boss 19: अनुपमा फेम गौरव खन्ना पर भड़कीं टीवी एक्ट्रेस, कुछ न करने पर मारा ताना, वीकेंड का वार से पहले छिड़ी बहस

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!