Top 5 This Week

Related Posts

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: खेसारी लाल यादव की पत्नी का नामांकन रद्द

डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट पर बड़ा राजनीतिक मोड़ देखने को मिला है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी का नामांकन विवाद में फंस गया है। राजद (RJD) ने उन्हें इस सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन मतदाता सूची में नाम न होने के कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।

नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान यह खुलासा हुआ कि चंदा देवी का नाम छपरा की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उनका नाम मुंबई की मतदाता सूची में शामिल है, जहां उनका एक फ्लैट भी है। मूल रूप से वे छपरा जिले के एकमा प्रखंड के धानाडीह गांव की रहने वाली हैं। इसी वजह से निर्वाचन आयोग ने उनका नामांकन अमान्य घोषित कर दिया।

अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चंदा देवी की जगह खुद खेसारी लाल यादव छपरा से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक राजद ने उन्हें आधिकारिक टिकट नहीं दिया है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही खेसारी लाल को पार्टी का सिंबल देकर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। खेसारी लाल का लालू परिवार से करीबी रिश्ता है और वे कई बार पार्टी कार्यक्रमों और रैलियों में दिखाई दे चुके हैं।

खेसारी लाल यादव ने पहले कई बार यह कहा था कि वे राजनीति में नहीं आना चाहते, क्योंकि फिल्मों और निजी जीवन में व्यस्तता के कारण राजनीतिक गतिविधियों के लिए समय निकालना मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा था कि राजनीति उनके फिल्मी करियर पर असर डाल सकती है।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav News: पटना में दिवाली-छठ पर अधिकारियों को छुट्टी पर रोक, डीएम त्यागराजन एस.एम ने जारी किया आदेश

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles