Top 5 This Week

Related Posts

Jamshedpur Durga Puja: आस्था ट्विन सिटी में भूमि पूजन

Jamshedpur: टेल्को स्थित आस्था ट्विन सिटी के प्रांगण में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। रविवार को एटीसी नवोदय दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा आयोजन के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और सफल आयोजन की कामना की।

भूमि पूजन के साथ ही पूजा पंडाल और अन्य तैयारियों को लेकर समिति के स्तर पर गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आगामी दुर्गा पूजा को श्रद्धा, उत्साह और आपसी सहयोग के साथ मनाने का संकल्प लिया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद, महासचिव अभिजीत मैती, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार के अलावा अशोक सिन्हा और भानु प्रताप सिंह सहित कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए।

समिति के प्रमुख सदस्यों में संजय पांडेय, राकेश त्रिपाठी, अजीत प्रसाद, अनिल शर्मा, जितेंद्र कुमार, जेपी सिंह, महेश शरण, गृजेश प्रसाद निराला, मृनमौय राय, नीतीश कुमार, चंचल नायक, मौलिद् बोस, अशोक शर्मा, उज्जवल कुमार, आशीष कुमार, शिव उपाध्याय, विनय पांडेय, संजय कुमार, वीरेंद्र सिंह और चितरंजन साहू मौजूद रहे।

वहीं, महिला कमेटी की ओर से किरण पांडेय, रेनू निराला, सीमा देवी और रीना चौबे समेत अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।

भूमि पूजन के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का भी अवसर है। पूजा को लेकर आने वाले दिनों में तैयारियों को गति दी जाएगी।

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles