शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

देवघर: धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे सांसद निशिकांत दुबे

देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवादित बयान पर खुलकर समर्थन किया है।

मुख्य बातें

  • बांके बिहारी का दिया उदाहरण
  • सनातन धर्म की एकता पर जोर
  • विवाद और प्रतिक्रियाएं
22 मिनट पहले
देवघर एयरपोर्ट पर सांसद निशिकांत दुबे

देवघर, 20 नवंबर (NMK संवाददाता)। देवघर में गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने गुरुवार को एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का खुलकर समर्थन किया। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर छिड़े विवाद के बीच सांसद ने इसे सनातन धर्म और धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय बताया। उन्होंने संतों की बातों को उनके भाव और संदर्भ में समझने की बात कही।

बांके बिहारी का दिया उदाहरण

निशिकांत दुबे ने भगवान श्रीकृष्ण के बांके बिहारी स्वरूप का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें प्यार और सम्मान से बांके बिहारी पुकारा जाता है। इसी तरह यदि कोई स्नेह से टेढ़ा बिहारी कहता है तो उस भावना को समझने की जरूरत है। उन्होंने अपने परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि घर में बड़े बच्चे को प्यार से गोलू कहा जाता है जिसका अर्थ अपमानित करना नहीं बल्कि अपनापन होता है।

सनातन धर्म की एकता पर जोर

सांसद ने कहा कि सनातन धर्म जहां है, वहीं रहेगा और उतने ही वर्षों तक कायम रहेगा। किसी एक बयान के आधार पर पूरे समाज या किसी जाति विशेष को कटघरे में खड़ा करना बिल्कुल ठीक नहीं है। उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि किसी ब्राह्मण को केवल उसकी जाति के आधार पर दोषी ठहराना उचित नहीं है।

विवाद और प्रतिक्रियाएं

गौरतलब है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान के बाद काफी विवाद खड़ा हुआ था। उनके बयान पर कुछ लोगों और सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने स्वयं स्थिति स्पष्ट कर दी थी। अब सांसद निशिकांत दुबे के इस ताजा बयान से यह मामला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।

ये भी पढ़ें: देवघर: मधुपुर और सारठ में कैंप निरीक्षण, लापरवाही पर वेतन रोका

देवघर की सभी ताज़ा खबरें: देवघर न्यूज़

स्रोत: Dynamite News Hindi

Sudhanshu Tiwari
Author: Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sudhanshu Tiwari, News Media Kiran

Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *