शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने पटना में रूट बदला है।

मुख्य बातें

  • भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद
  • कार्यक्रम में जाने वालों के लिए वैकल्पिक रूट
  • आम लोगों के लिए सलाह और हेल्पलाइन
20 मिनट पहले
पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

पटना, 20 नवंबर (NMK संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है जिसके तहत कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

पटना यातायात पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 20 नवंबर की रात 10 बजे से कच्ची दरगाह 6 लेन के रास्ते वैशाली के बनारसी चौक की ओर जाने वाले भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। यह प्रतिबंध 21 नवंबर को कार्यक्रम समाप्त होने और सभी वाहनों के सुरक्षित निकलने तक लागू रहेगा। इसी तरह 20 नवंबर की रात 10 बजे से दीदारगंज गोलंबर से कच्ची दरगाह 6 लेन पुल के पश्चिमी लेन पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

कार्यक्रम में जाने वालों के लिए वैकल्पिक रूट

वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहन दीदारगंज गोलंबर से कच्ची दरगाह पुल के नीचे से विपरीत दिशा में रैंप के रास्ते होते हुए पुल के पूर्वी लेन से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे। पटना से कार्यक्रम में शामिल होने वैशाली जाने वाले निजी और छोटे वाहन गांधी सेतु या जेपी सेतु का इस्तेमाल कर सकेंगे।

आम लोगों के लिए सलाह और हेल्पलाइन

प्रशासन ने आम नागरिकों को कार्यक्रम के दौरान हवाई अड्डा, शहीद पीर अली मार्ग, हार्डिंग रोड, अटल पथ, दीघा गोलंबर और जेपी गंगा पथ वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है। इसके स्थान पर अशोक राजपथ और बेली रोड का उपयोग करने को कहा गया है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर लोग पटना यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 0612-2219151 और 9470630615 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पटना के मनेर में हाइवा की टक्कर से बुलेट सवार की मौत

पटना की सभी ताज़ा खबरें: पटना न्यूज़

स्रोत: ABP News

Sudhanshu Tiwari
Author: Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sudhanshu Tiwari, News Media Kiran

Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *