सोमवार, 23 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन, भाजपा ने स्थगित किया जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम

अब तक क्या हुआ

  • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की माता श्रीमती सायरा मुंडा का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
📌 पिन किया गया 15 मिनट पहले
अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन
चाईबासा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की माता श्रीमती सायरा मुंडा का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

माता सायरा मुंडा के निधन के कारण चाईबासा में सोमवार, 23 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले कोल्हान प्रमंडल के राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के निर्देश पर कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के साथ खड़ी है।

पार्टी ने दिवंगत श्रीमती सायरा मुंडा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस दुखद घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी शोक व्यक्त करते हुए अर्जुन मुंडा एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

लाइव कवरेज यहाँ से शुरू हुई

कवरेज: Manpreet Singh, News Media Kiran

Manpreet Singh

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *