मंगलवार, 24 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

देवघर: आयुष्मान योजना में सदर अस्पताल के भरोसे पूरा जिला

देवघर जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के संचालन को लेकर सरकारी अस्पतालों के चार माह के आंकड़े कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

मुख्य बातें

  • पचास लाख से अधिक के क्लेम दायर
  • प्रखंड अस्पतालों में कम क्लेम
  • तकनीकी कारणों से ठप बुकिंग
10 मिनट पहले
आयुष्मान भारत योजना का कार्यालय

देवघर: देवघर जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के संचालन को लेकर सरकारी अस्पतालों के चार माह के आंकड़े कई सवाल खड़े कर रहे हैं। जून से सितंबर 2026 तक जिले में कुल 1719 क्लेम दर्ज किये गये, लेकिन इनमें करीब सत्तर फीसदी क्लेम अकेले सदर अस्पताल के हैं। प्रखंड स्तर पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस योजना के तहत क्लेम दर्ज करने में काफी पीछे हैं। चार माह में सदर अस्पताल में 1202 क्लेम दर्ज हुए, जबकि करौं में एक भी क्लेम नहीं आया।

पचास लाख से अधिक के क्लेम दायर

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जून से सितंबर 2026 तक जिले में कुल 50.34 लाख रुपये के क्लेम दायर किये गये, जिनमें करीब 44.15 लाख रुपये स्वीकृत हुए। योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज उपलब्ध कराना है। ऐसे में प्रखंड अस्पतालों में क्लेम की कम संख्या उपचार क्षमता और प्रचार प्रसार को लेकर सवाल खड़े करती है।

ये भी पढ़ें: देवघर: एम्स की सात समस्याओं पर हाईकोर्ट सख्त, तय की समय सीमा

प्रखंड अस्पतालों में कम क्लेम

आंकड़ों के अनुसार एसडीएच मधुपुर में 119, सारवां में 303 और सारठ में 34 क्लेम दर्ज हुए। पालोजोरी में 25, जसीडीह में 20 और मोहनपुर में 14 क्लेम दर्ज किये गये। देवीपुर में महज दो क्लेम दर्ज हुए, जबकि करौं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी क्लेम नहीं हुआ। इन आंकड़ों से योजना के क्रियान्वयन में असमानता साफ दिखाई देती है।

तकनीकी कारणों से ठप बुकिंग

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि करौं केंद्र में तकनीकी कारण से बुकिंग का काम नहीं हो रहा है। जल्द ही इस स्तर पर समीक्षा कर समस्या को दूर किया जायेगा। इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी इस स्वास्थ्य योजना का पूरा लाभ मिल सकेगा।

स्रोत: Prabhat Khabar

Sudhanshu Tiwari
Author: Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sudhanshu Tiwari, News Media Kiran

Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *