DU Rani Maheshwari Scholarship: दिल्ली विश्वविद्यालय ने होनहार छात्रों के लिए एक नई वार्षिक छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। दिवंगत प्रोफेसर जीसी माहेश्वरी की याद में उनकी पत्नी रानी माहेश्वरी ने 21 लाख रुपये का योगदान दिया है। इस राशि से हर साल एक छात्र और एक छात्रा को आर्थिक सहायता मिलेगी। वाइस चांसलर ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
यह छात्रवृत्ति मुख्य रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में नियमित बीकॉम ऑनर्स पढ़ रहे छात्रों के लिए है। योजना का नाम प्रोफेसर जीसी माहेश्वरी एनुअल मेमोरियल स्कॉलरशिप रखा गया है।

