मंगलवार, 24 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

जमशेदपुर: आदित्यपुर में एनआईटी के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया।

मुख्य बातें

  • छात्रों ने जताई नाराजगी
  • भविष्य के अवसरों पर असर
  • पारदर्शी व्यवस्था की मांग
24 मिनट पहले
एनआईटी जमशेदपुर के मुख्य गेट के पास बैठे छात्र

आदित्यपुर: एनआईटी जमशेदपुर में रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर सोमवार देर रात छात्रों ने संस्थान प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में छात्र एनआईटी के मुख्य गेट के पास धरने पर बैठ गए। छात्र परीक्षा परिणाम में अपनाई जा रही ग्रेडिंग व्यवस्था में बदलाव की मांग पर अड़े हैं।

छात्रों ने जताई नाराजगी

छात्र प्रखर आनंद और मनीष ने बताया कि रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम में गड़बड़ी को लेकर कई बार संस्थान प्रबंधन के साथ बैठक हो चुकी है। इस मुद्दे पर दो सेमेस्टर भी बीत चुके हैं, लेकिन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। छात्रों का आरोप है कि अधिक अंक लाने के बावजूद अपेक्षाकृत कम ग्रेड मिल रहा है जिससे विद्यार्थियों का सीजीपीए प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर: उलीडीह में मां और बेटी की जहर खाने से मौत

भविष्य के अवसरों पर असर

छात्रों का कहना है कि ग्रेडिंग व्यवस्था का सीधा असर भविष्य में मिलने वाले रोजगार के अवसरों पर भी पड़ सकता है। विभिन्न कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों के सीजीपीए और ग्रेड को चयन का आधार बनाती हैं। ऐसे में ग्रेडिंग सिस्टम की वजह से सीजीपीए कम होने पर योग्य विद्यार्थियों को प्लेसमेंट में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पारदर्शी व्यवस्था की मांग

छात्रों का कहना है कि देश के कई अन्य संस्थानों में भी रिलेटिव ग्रेडिंग की व्यवस्था लागू है, लेकिन यहां लागू व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों को आपत्तियां हैं। छात्रों की मांग है कि ग्रेडिंग सिस्टम की समीक्षा कर पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए ताकि अंकों और ग्रेड के बीच उचित सामंजस्य रहे। फिलहाल देर रात तक छात्रों का धरना जारी रहने की बात कही गई है।

स्रोत: Lok Alok News

Sudhanshu Tiwari
Author: Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sudhanshu Tiwari, News Media Kiran

Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *