गुरुवार, 26 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

अखिलेश का पीडीए प्रणपत्र: हर जिले में 5 रुपये की थाली, बेटी के जन्म पर सोना

सपा ने लखनऊ के सेंट्रम हॉल में यूपी चुनाव 2027 का घोषणापत्र जारी किया। 5 रुपये में भोजन, बेरोजगारी भत्ता, कर्जमाफी और बंद स्कूल खोलने समेत कई वादे।

मुख्य बातें

  • नौजवानों से क्या वादा
  • खेत और किसान
  • घर की महिलाओं के लिए
  • स्कूल, अंग्रेजी और लैपटॉप
30 मिनट पहले
लखनऊ के सेंट्रम हॉल में सपा का घोषणापत्र जारी होने का मंच

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने चुनावी वादों की पूरी किताब खोल दी। संविधान दिवस, 26 नवंबर 2026 को लखनऊ के सेंट्रम हॉल में अखिलेश यादव ने “सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र” जारी किया। पार्टी इसे “जन-मन का मैनिफेस्टो 2027” बता रही है। आजम खान भी मंच पर मौजूद रहे और उन्होंने सभा को संबोधित किया। न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

सेंट्रम हॉल लखनऊ में आजम खान
घोषणापत्र कार्यक्रम में मंच से बोलते आजम खान

नौजवानों से क्या वादा

पुस्तिका के रोजगार वाले पन्ने पर साफ लिखा है कि पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख सरकारी पद भरने का फैसला होगा। स्नातकों को जब तक नौकरी नहीं मिलती, उन्हें 5,000 रुपये महीना “बेरोजगारी भत्ता” मिलेगा। गांवों में साल में कम से कम 150 दिन काम की गारंटी और शहरों के लिए “शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम” लाने की बात है। परीक्षा देने जा रहे छात्रों को राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा और बड़े शहरों में छात्रों के लिए आवासीय छात्रावास का भी वादा किया गया है।

सेंट्रम हॉल, लखनऊ: सपा के घोषणापत्र कार्यक्रम का वीडियो

खेत और किसान

सपा ने कहा है कि सरकार बनने के 100 दिन में सभी किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। किसान बीमा का मुआवजा 10 लाख रुपये तक बढ़ेगा और बुजुर्ग किसानों, महिलाओं और दिव्यांगों को 40,000 रुपये सालाना “किसान पेंशन” मिलेगी। गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान का वादा भी पार्टी दोहरा रही है।

सपा घोषणापत्र का किसान और महिला वाला पन्ना
पुस्तिका में किसानों और महिलाओं के लिए वादे

घर की महिलाओं के लिए

बीपीएल परिवारों की बुजुर्ग, जरूरतमंद और महिलाओं को 40,000 रुपये सालाना की समाजवादी पेंशन फिर से शुरू करने का वादा है। बेटी के जन्म पर उसके नाम 10 ग्राम तक सोना देने और गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों के लिए “हौसला पोषण मिशन” फिर शुरू करने की बात भी लिखी है। हर जिले में समाजवादी कैंटीन होगी, जहां पीडीए, महिलाओं और गरीबों को 5 रुपये में खाना मिलेगा।

स्कूल, अंग्रेजी और लैपटॉप

2017 से बंद 26,000 से ज्यादा सरकारी प्राथमिक स्कूल दोबारा खोले जाएंगे। पहली कक्षा से अंग्रेजी पढ़ाई जाएगी और शिक्षा पर राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 6 प्रतिशत खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। 12वीं पास करने वाले छात्रों को लैपटॉप देने की योजना भी लौटेगी।

सपा घोषणापत्र का शिक्षा वाला पन्ना
शिक्षा से जुड़े वादों वाला पन्ना

पीडीए और सामाजिक न्याय

2028 तक जाति आधारित जनगणना, 2029 तक भूख से मुक्ति और गरीबी का पूर्ण उन्मूलन घोषणापत्र के बड़े लक्ष्य हैं। पीडीए ठेकेदारों के लिए 5 करोड़ रुपये तक के ठेकों में 50 प्रतिशत आरक्षण से शुरुआत होगी और 50 करोड़ रुपये तक के ठेकों के लिए विशेष प्रावधान होगा। दलित युवाओं के लिए “दलित स्टार्टअप फंड” का भी ऐलान है।

पुलिस और अग्निवीर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताए गए वादों में अग्निवीरों को पुलिस और अन्य विभागों में रोजगार, 23 फसलों और दूध पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, पुलिस में तैनात पति और पत्नी को एक ही जिले में पोस्टिंग और पुलिसकर्मियों को पड़ोसी जिले में तैनाती भी शामिल है।

घोषणापत्र जारी करते अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने मंच से कहा कि अच्छे दिन नहीं आए, लेकिन बुरे दिन जाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए पार्टी अलग घोषणापत्र लाएगी।

Sudhanshu Tiwari
Author: Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sudhanshu Tiwari, News Media Kiran

Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *