गुरुवार, 26 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

देवघर: सारठ में नई चेतना अभियान शुरू

देवघर ज़िले के सारठ में महिलाओं के खिलाफ लैंगिक हिंसा और भेदभाव रोकने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अभियान शुरू किया गया है।

मुख्य बातें

  • अधिकारों की जानकारी और भागीदारी
  • रैली और नुक्कड़ नाटक से जागरूकता
  • कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
1 मिनट पहले
सारठ में नई चेतना अभियान की शुरुआत

सारठ: सारठ प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं और किशोरियों के खिलाफ होने वाली लैंगिक हिंसा, भेदभाव, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह और आर्थिक शोषण जैसी समस्याओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय अभियान नई चेतना की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत गांव गांव में जागरूकता फैलाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और हिंसा के खिलाफ सामूहिक आवाज बुलंद करने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं को यह बताया जाएगा कि मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, दहेज की मांग, बेटियों को शिक्षा से वंचित करना और बाल विवाह जैसी प्रथाएं उनके अधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज से इन कुप्रथाओं को समाप्त करना है।

अधिकारों की जानकारी और भागीदारी

इस अभियान के संचालन के लिए जेएसएलपीएस के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संगठन तथा जेंडर रिसोर्स सेंटर के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। ग्रामसभा और समूह बैठकों में अभियान का शुभारंभ कर हिंसा के खिलाफ सामूहिक शपथ दिलायी जाएगी। महिलाओं तक जीआरसी के कार्यों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी ताकि पीड़ित महिलाएं बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।

यह भी पढ़ें: देवघर: बिजली बकायेदारों पर विभाग का शिकंजा, नवंबर में 486 कनेक्शन काटने का लक्ष्य

रैली और नुक्कड़ नाटक से जागरूकता

समाज में व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए रैली, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन और संवाद जैसे विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। अभियान के तहत हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने वाली दस प्रेरणादायक महिलाओं की पहचान कर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम विकास योजनाओं में महिला सुरक्षा, शिक्षा और आजीविका से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर बिधु शेखर झा, दीपक राजहंस, कमल नयन, अजय चौधरी, इमरान, वीरेंद्र, अलिजा मिर्जा, सुफिया मिर्जा, सावित्री देवी, सखी देवी, चांदनी देवी, फूलकुमारी टुड्डू और सुनैना देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने और गांव गांव तक महिलाओं के अधिकारों का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।

स्रोत: Prabhat Khabar

Sudhanshu Tiwari
Author: Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sudhanshu Tiwari, News Media Kiran

Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *