नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड के मुख्य सचेतक सुनील कुमार ने 27 नवंबर 2026 को तीन पंक्ति व्हीप जारी कर पार्टी के सभी लोकसभा सदस्यों से कहा है कि वे 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक सदन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। सचेतकीय परिपत्र में लिखा है कि इन चार दिनों लोकसभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा एवं पारित कराने के लिए लाए जाएंगे। सदस्यों से आग्रह है कि वे सोमवार, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को पूरे समय सदन में रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करें। चिट्ठी संसदीय जनता दल एकीकृत के लेटरहेड पर नई दिल्ली से जारी हुई है।
यह भी पढ़ें: परिसीमन बिल 2026 आसान भाषा में: सीटें कैसे बढ़ेंगी और विपक्ष क्यों विरोध कर रहा है



