रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

न्यूयॉर्क में MRI मशीन की वजह से हादसा, धातु की चेन पहनकर जाने पर व्यक्ति की मौत

20 जुलाई 2025

न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड स्थित एक मेडिकल सेंटर में बुधवार को एक चौंकाने वाला हादसा हुआ, जब 61 वर्षीय व्यक्ति की जान एमआरआई मशीन की चुंबकीय ताकत के कारण चली गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति गलती से गले में धातु की चेन पहनकर एक्टिव MRI रूम में दाखिल हो गया, जिससे वह मशीन की ओर खिंच गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई।

चेन बन गई मौत का कारण

एनबीसी न्यू यॉर्क और सीबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना नासाउ ओपन एमआरआई सेंटर में घटी। उस वक्त MRI मशीन चालू थी और व्यक्ति के गले में एक भारी धातु की चेन थी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह व्यक्ति शायद मरीज नहीं था, बल्कि अपने किसी रिश्तेदार की मदद के लिए आया था और चीख सुनकर अंदर घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसे पहले ही अंदर न जाने की चेतावनी दी गई थी।

न्यूयॉर्क में MRI मशीन की वजह से हादसा, धातु की चेन पहनकर जाने पर व्यक्ति की मौत

MRI की ताकत बनी जानलेवा

नॉर्थ शोर यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के इमेजिंग निदेशक डॉ. चार्ल्स विंटरफेल्ड ने बताया कि ऐसी स्थितियों में धातु की वस्तुएं टारपीडो की तरह व्यवहार करती हैं और सीधा चुंबक के केंद्र में खिंचती हैं। डॉक्टरों का मानना है कि चेन के कारण व्यक्ति के गले में दम घुटने या रीढ़ में चोट लगने जैसी स्थिति बनी, जो जानलेवा साबित हुई।

जांच के घेरे में मेडिकल सेंटर

न्यूयॉर्क हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया कि MRI केंद्र डायग्नोस्टिक और ट्रीटमेंट यूनिट्स के तहत नहीं आते, इसलिए उनका नियमित निरीक्षण नहीं होता। विभाग ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

यह कोई पहली घटना नहीं है। 2001 में न्यूयॉर्क में ही एक छह साल के बच्चे की मौत तब हो गई थी जब ऑक्सीजन सिलेंडर MRI मशीन में खिंच गया था। 2018 में भारत और 2023 में अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में भी ऐसे हादसे हुए हैं। विशेषज्ञ लगातार चेताते आ रहे हैं कि MRI रूम में कोई भी धातु लेकर जाना बेहद खतरनाक हो सकता है।

सावधानी ही सुरक्षा है

डॉक्टरों का कहना है कि MRI से पहले मरीजों को हर प्रकार की धातु—जैसे गहने, चेन, घड़ी, या मेडिकल इम्प्लांट तक—हटा देने की सख्त हिदायत दी जाती है। यह हादसा बताता है कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा बन सकती है।

ये भी पढ़ें: Bihar Voter list 2025: 96% सत्यापन हुआ पूरा, अंतिम सूची 30 सितंबर को होगी जारी

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *