रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. जूलॉजी विभाग की छात्रा ने पीएचडी स्कॉलर के ऊपर यह आरोप लगाया है की विभाग की कई छात्राओं के साथ वह छेड़छाड़ करता है, छात्रा ने यह भी बताया की आरोपी उसके निजी आंग को छूने का प्रयास करता है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस मामले को विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखा और यह मांग की की जांच कमेटी बनाकर तीन दिन के भीतर सच्चाई को सामने लाये एवं निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करते हुए दोषी को कड़ी सजा दे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो. एबीवीपी ने यह भी कहा कि अगर आरोपी पर लगाया गया आरोप सही पाया जाता है तो पुलिस प्रशासन को सूचित किया जाए.
मौके पर अभाविप झारखंड प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक आनंद कुमार, जिला संयोजक पवन नाग, इकाई अध्यक्ष सतीश केशरी, ऋतिक, शुभम, हर्ष सहित कई छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

