शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, कैलम विडलर चोटिल होकर बाहर

9 सितंबर 2025
भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, कैलम विडलर चोटिल होकर बाहर

डेस्क: भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया ए टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज कैलम विडलर पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। 19 वर्षीय विडलर का नाम ऑस्ट्रेलिया के उन गेंदबाजों की बढ़ती सूची में जुड़ गया है, जो हाल ही में चोटिल होकर टीम से बाहर हुए हैं। इससे पहले टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, लांस मौरिस और ब्रॉडी काउच भी चोट के चलते भारत दौरे से हट चुके हैं।

विडलर ने आखिरी बार मार्च 2025 में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड फाइनल में खेला था। उस मुकाबले में उन्होंने पांच विकेट लिए थे, हालांकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। क्वींसलैंड हाई-परफॉर्मेंस यूनिट के महाप्रबंधक जो डावेस ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान विडलर को पीठ में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद जांच में स्ट्रेस फ्रैक्चर सामने आया। अब वे लंबी रिकवरी प्रक्रिया और रिहैब से गुजरेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ए के दो अन्य तेज गेंदबाज पहले ही चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो चुके हैं। लांस मौरिस एक साल तक मैदान से दूर रहेंगे, जबकि ब्रॉडी काउच को साइड स्ट्रेन हुआ है। काउच के शेफील्ड शील्ड सीजन तक ठीक होने की उम्मीद है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज का शेड्यूल

भारत दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया ए दो अनऑफिशियल टेस्ट और तीन अनऑफिशियल वनडे मैच खेलेगा।

  • पहला टेस्ट: 16 से 19 सितंबर, लखनऊ

  • दूसरा टेस्ट: 23 से 25 सितंबर, लखनऊ

  • इसके बाद तीन अनौपचारिक वनडे: 30 सितंबर से शुरुआत

इंडिया ए की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस बात पर होंगी कि चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ युवा भारतीय खिलाड़ी किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

ये भी पढ़ें: Health News: हैरान करने वाली खबर, एक मिल्कशेक कुछ घंटों में आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *