Top 5 This Week

Related Posts

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, सभी सीटों उतारेंगे उम्मीदवार!

बिहार चुनाव को अब थोड़ा समय ही बांकी है, इससे पहले राज्य की राजनीति में नया मोड़ आता दिख रहा है। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने ऐलान किया है कि उनकी संस्था आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों से उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने साफ कहा कि ये सभी प्रत्याशी “गौ-भक्त” होंगे और गौ रक्षा को चुनावी मुद्दा बनाएंगे।

शंकराचार्य महाराज ने कहा कि “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। गौ रक्षा केवल आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और समाज की नींव है।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में केवल उन प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ माता की सुरक्षा और सम्मान के लिए दृढ़ संकल्पित हों।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि उनकी टीम राष्ट्रीय दलों के दिल्ली स्थित कार्यालयों में गई थी और उनसे यह सवाल किया कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने पर उनका रुख क्या है। लेकिन किसी भी दल ने इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा, “जब राजनीतिक दल इस विषय पर स्पष्टता नहीं दिखा रहे हैं, तो हमें मजबूरी में चुनावी मैदान में उतरना पड़ रहा है।”

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Crime News: झारखंड कोडरमा में पत्नी और प्रेमी का कत्ल का खौफनाक प्लान, पति को पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला, तीनों आरोपी गिरफ्तार

उम्मीदवारों की घोषणा जल्द

शंकराचार्य महाराज ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिक रूप से यह बताया जाएगा कि किन-किन सीटों पर उनके उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

बिहार में आयोजित इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल दिखाई दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य के संदेश को श्रद्धा और उत्साह से सुना।

यह जानकारी शंकराचार्य महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने दी।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles