बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज हो रही है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने अपनी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जो पार्टी की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है। यह सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर (ओपी राजभर) द्वारा सार्वजनिक की गई है। उन्होंने कहा कि यह सूची पार्टी की ताकत और बिहार में व्यापक पहुंच को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर को बिहार चुनाव अभियान की पूरी कमान सौंपी गई है। वे अभियान की रणनीति, कार्य निगरानी और विभिन्न जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं।
राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह, शशि भूषण प्रसाद, संगठन प्रभारी बिहार रितेश राम, और प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। ये बैठकें चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने पर केंद्रित हैं।
यह कदम चुनावी तैयारियों को गति देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के बीच सुभासपा की उपस्थिति को मजबूत करने का प्रयास है। पार्टी बिहार में सामाजिक न्याय, समान अवसर और सर्वसमावेशी विकास के एजेंडे पर जोर दे रही है। पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी करने वाली है।
इसे भी पढ़ें: जैसलमेर में दर्दनाक सड़क हादसा: चलती बस में लगी भीषण आग, 12 की मौत की आशंका, 16 गंभीर झुलसे

