पूर्वी राज्य

महिला कॉलेज में हुआ शोक सभा का आयोजन

चाईबासा: आज महिला कॉलेज चाईबासा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया।

डॉ अर्पित सुमन ने शोक सभा का संचालन करते हुए कहा भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह विचारक और विद्वान के रूप में प्रसिद्ध है। वह अपनी नम्रता, कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।
उनके निधन से देश ने एक विद्वान, महान अर्थशास्त्री और संवेदनशील नेता खो दिया है।

डॉ ओनिमा मानकी ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर कहा ।उनकी दूरदर्शिता और नीतियों ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर ईमानदारी से देश की सेवा की है।

मौके पर डॉ अमृता ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के जीवनी और योगदान के बारे बताया। उन्होंने कहा वे वित्त मंत्रालय में सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमंत्री के सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के पद पर रहे। देश हमेशा उनकी सेवाओं और योगदान को याद करेगा, उनके द्वारा किये गये कार्य को जन-जन तक पहुँचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

तत्पश्चात् 2 मिनट का मौन रखा गया। मौके पर डॉ ओनिमा मानकी, डॉ राजीव लोचन,डॉ अर्पित सुमन, सितेंद्र रंजन सिंह ,मदन मोहन मिश्रा, एम.एड. प्रशिक्षु और बी.एड. सेमेस्टर 1 और 4 की छात्राएँ उपस्थित रहीं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!