https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

Bihar Election 2025: अमित शाह के बयान से गरमाई सियासत, कौन बनेगा अगला सीएम?

Home » Bihar Election 2025: अमित शाह के बयान से गरमाई सियासत, कौन बनेगा अगला सीएम?
Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है। एक इंटरव्यू में शाह ने कहा, “समय बताएगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।” इस बयान से नीतीश कुमार के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, शाह ने यह भी कहा कि एनडीए नीतीश के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा। इस बयान ने बिहार की राजनीति में बहस छेड़ दी है, और लोग अब यह सोच रहे हैं कि क्या नीतीश ही सीएम बने रहेंगे या कोई नया चेहरा सामने आएगा।

https://youtube.com/@udaytiwari01?si=aZOjBJAuc38yY974

अमित शाह ने क्या कहा?

अमित शाह ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में साफ किया कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि अगला सीएम कौन होगा, तो उन्होंने कहा, “यह समय तय करेगा।” इस जवाब ने जेडीयू और बीजेपी के बीच तनाव की अटकलों को हवा दे दी। विपक्षी दल जैसे कांग्रेस और आरजेडी ने इस बयान पर हमला बोला और कहा कि बीजेपी नीतीश को धोखा दे सकती है। कांग्रेस नेता असित नाथ तिवारी ने कहा, “बीजेपी का महाराष्ट्र मॉडल बिहार में लागू हो सकता है।”

जेडीयू ने दिया जवाब

जेडीयू ने शाह के बयान पर नाराजगी जताई है। जेडीयू नेता गुलाम गौस ने कहा, “हमारी बिल्ली हमीं से म्याऊं। नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा हैं और रहेंगे।” जेडीयू का कहना है कि नीतीश के बिना बिहार में एनडीए की जीत मुश्किल है। बिहार में नीतीश की लोकप्रियता और उनके समर्थन को देखते हुए जेडीयू ने साफ किया कि वे किसी भी सस्पे को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Bihar Election 2025: विपक्ष ने उठाया फायदा

विपक्षी महागठबंधन ने इस मौके को भुनाने की कोशिश की। आरजेडी और कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू के बीच खटपट शुरू हो गई है। कुछ नेताओं ने अटकलें लगाईं कि बीजेपी चुनाव बाद नीतीश को हटाकर अपना सीएम ला सकती है। इस बीच, बिहार की जनता भी यह देख रही है कि क्या यह बयान गठबंधन में बिंदासियां पैदा करेगा।

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!